विक्षनरी:चौपाल/पुरालेख 3

विक्षनरी से
विक्षनरी के चौपाल में आपका स्वागत है।
Archive
पुरालेख

1234 • 5 • 6


नये आगंतुकों का स्वागत - अक्सर पूछे जाने वाले सवाल - मदद करो!


संपादक


अन्तरविकि आयातक (import tool) विकिपीडिया

नमस्ते दोस्तों, हमारे यहाँ अन्तरविकि आयातक अधिकार किसी भी सदस्य को दिया तो जा सकता है परन्तु यह अधिकार पूर्णतः प्राप्त करने के लिए हमें उन विकिपीडियाओं की सूची बनाकर फैब्रिकेटर पर ले जानी होगी जिनसे हमें आयात करना है। इसमें मैं हिन्दी और अंग्रेज़ी का नाम सबसे उपर रखना चाहूँगा फिर भी यदि आप चाहो तो हम एक लम्बी सूची जोड़ सकते हैं। हिन्दी विकिपीडिया पर यह कार्य निम्न विकिपीडियाओं से सम्भव है:

  • विकिमीडिया कॉमन्स (commons)
  • मेटा विकि (meta)
  • विकिप्रजातियाँ (species)
  • जर्मन विकिपीडिया (de)
  • अंग्रेज़ी विकिपीडिया (en)
  • अंग्रेज़ी विकिताब (en:b)
  • अंग्रेज़ी विकिसूक्ति (en:q)
  • अंग्रेज़ी विकिसमाचार (en:n)
  • अंग्रेज़ी विकिस्रोत (en:s)
  • अंग्रेज़ी विकिवर्सिटी (en:v)
  • स्पेनिश विकिपीडिया (es)
  • फ़ारसी विकिपीडिया (fa)
  • फ़्रांसीसी विकिपीडिया (fr)
  • हिन्दी विकिपीडिया (hi)
  • मलयालम विकिपीडिया (ml)
  • नेपाली विकिपीडिया (ne)
  • डच विकिपीडिया (nl)
  • रोमानियाई विकिपीडिया (ro)
  • रूसी विकिपीडिया (ru)
  • पोलिश विकिपीडिया (pl)
  • पुर्तगाली विकिपीडिया (pt)
  • सरल अंग्रेज़ी विकिपीडिया (simple)
  • तमिल विकिपीडिया (ta)
  • उर्दू विकिपीडिया (ur)

इसके अलावा इसमें कुछ विक्षनरी-प्रकल्प भी जोड़ना चाहुँगा जो निम्न प्रकार हैं:

  • अंग्रेज़ी (en)
  • मालागासी (mg)
  • फ़्रांसीसी (fr)
  • स्पैनी (es)
  • चीनी (zh)
  • रूसी (ru)
  • लिथुआनियाई (lt)
  • पॉलिस (pl)
  • स्वीडिश (sv)
  • कुर्दी (ku)
  • यूनानी (el)
  • डच (nl)
  • जर्मन (de)
  • कोरियाई (ko)
  • इतालवी (it)
  • तूर्की (tr)
  • तमिल (ta)
  • हंगरी (hu)
  • फिनिस (fi)
  • कन्नड़ (kn)
  • जापानी (ja)
  • मलयाली (ml)
  • बर्मी (my)
  • ओडिया (or)
  • तेलुगू (te)
  • फारसी (fa)
  • अरबी (ar)
  • थाई (th)
  • पस्तो (ps)
  • सिम्पल अंग्रेज़ी (simple)
  • स्वाहील (sw)

यदि आपकी इस सूची के साथ सहमति है तो कृपया मुझे बतायें। मैं इस चर्चा को फैब्रिकेटर पर ले जाऊँगा। अपना मत टिप्पणी के साथ दें।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०८:०४, ११ जून २०१५ (UTC)

संजीव जी, आपके केहने से मैने ये फैब पर रख दिया है।आप यहाँ follow कर सकते है।--YmKavishwar (वार्ता) ०३:११, १२ अप्रैल २०१६ (UTC)
@Sfic जी, विशेष:import कार्यरत हो गया है। कृपया आप टेस्ट करके जल्द बताइए की ये ठीक से काम कर रहा है या नहीं। ताकि हम फैब पर ये टास्क क्लोज कर सके। धन्यवाद।--YmKavishwar (वार्ता) ०१:३३, १४ अप्रैल २०१६ (UTC)
YmKavishwar जी, यह ठीक से काम कर रहा है। --Sfic (वार्ता) ०५:३१, १४ अप्रैल २०१६ (UTC)
@Sfic: जी, धन्यवाद।-़़YmKavishwar (वार्ता) ०६:४५, १४ अप्रैल २०१६ (UTC)

Request for sysop access

हिन्दी विक्षनरी में कई अनुवाद कार्यों हेतु मुझे कुछ समय के लिए इस अधिकार की आवश्यकता है। जैसे कुछ स्थानों में केंसल, सुरक्शित आदि लिखा हुआ है।--Sfic (वार्ता) ०७:२७, ७ जनवरी २०१६ (UTC)

Yes पूर्ण हुआ: रुस्लिक ने यह तीन माह के लिए अधिकार दिया।☆★संजीव कुमार (✉✉) १४:४५, २८ जनवरी २०१६ (UTC)

बॉट-उपाधि की प्रार्थना : sanskritnlpbot

सज्जनों को नमस्कार। मैं sanskritnlpbot नामक लेखा के लिए बॉट-उपाधि की प्रार्थना करता हूँ। इस से मै हिन्दीशब्दसागर से शब्दार्थ यहाँ जोडना चाहता हूँ। पिछले कार्ये के उदाहरण संस्कृतविकिकोश मेँ यहाँ देखसकते हैँ। Vishvas vasuki (वार्ता) १५:३५, २० मार्च २०१६ (UTC)

श्री विश्वास वासुकि को यह अधिकार तुरन्त दिया जाना चाहिये क्योंकि इस अधिकार की सहायता से वे हिन्दी विक्षनरी के लिये अत्यन्त उपयोगी कार्य करना चाहते हैं।--अनुनाद सिंह (वार्ता) ०७:२८, २२ मार्च २०१६ (UTC)
विश्वास जी, क्या आप थोड़ा कार्य (जैसा आपने संस्कृत विक्षनरी पर किया है) हिन्दी विक्षनरी पर करके दिखा सकें तो आपको यह फ्लैग देना उचित रहेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०८:४०, २२ मार्च २०१६ (UTC)
श्री संजीव कुमार जी, सादर प्रणाम। ये रहें ५ उदाहरण। Vishvas vasuki (वार्ता) ०४:३९, १३ अप्रैल २०१६ (UTC)
मुझे आपका कार्य अच्छा लगा। आप चाहो तो मॅटा पर इसके लिए आवेदन कर सकते हो। मैं पूर्व प्रबन्धक के रूप में यह टिप्पणी लिख रहा हूँ। यदि वर्तमान प्रबन्धक भी अपना मत व्यक्त कर देते तो अच्छा होता।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०९:५१, १३ अप्रैल २०१६ (UTC)
हिन्दी विक्षनरी में लगभग सभी शब्दों में एक ही तरह का रूप होता है, वैसा ही इसमें भी हो तो ठीक रहेगा।


=={{हिन्दी}}==
===संज्ञा/सर्वनाम/विशेषण===
# अर्थ
--Sfic (वार्ता) १०:२३, १३ अप्रैल २०१६ (UTC)

सम्मान्य Sficजी, प्रणाम। ऐसे विन्यास के लिए अपेक्षित यन्त्र सिद्ध नहि है। यन्त्रों के सहायता से अथवा उस के बिना भी भविष्य में वैसा हो, पर मेरा सुझाव है कि तब तक उपयोक्ताओं के सुविधा के लिए कोश में जैसे दिखे वैसे हि अर्थ हम पृष्ठ के विच्छिन्नभागों में प्रस्तुत करें। Vishvas vasuki (वार्ता) १६:१८, १३ अप्रैल २०१६ (UTC)
Vishvas vasuki जी, बिना [[कड़ी]] वाले लेखों को गिना नहीं जाता है। क्या आप इसमें कड़ी भी जोड़ सकते हो? यदि नहीं भी जोड़ने हो तो चलेगा। मैं बाद में उन लेखों को ठीक कर लूँगा। --Sfic (वार्ता) ०८:५३, १८ अप्रैल २०१६ (UTC)
Yes पूर्ण हुआ रुस्लिक जी, ने यह अधिकार दिया।--Sfic (वार्ता) ११:३५, ६ मई २०१६ (UTC)
Sficजी, मै आभारी हूँ। मै यह नहि जान पाया की यह [[कड़ी]] को जोडने का क्या तात्पर्य है। मैने तो यहाँ [[श्रेणी: प्रकाशितकोशों से अर्थ-शब्दसागर]] का उपयोग किया है। चलिये - अभि तो मै सारे शब्दोँ को उपारोपित करूँगा। 73.71.188.13 ०६:१०, १८ मई २०१६ (UTC)
मैं केवल यही बोल रहा था। कड़ी से मेरा तात्पर्य हिन्दी, शब्द, ध्वनि, night इन सब से है। जिसे जोड़ने के लिए [[]] का उपयोग किया जाता है। {{हिन्दी}} और कुछ साँचों में मैंने कड़ी डाल दिया है। इसके बिना विक्षनरी में शब्दों की संख्या नहीं बढ़ती है। इससे बाद में पता ही नहीं चलेगा की विक्षनरी में कितने शब्द है। उदाहरण के लिए कुछ वर्ष पूर्व एक लाख से अधिक शब्द बनाए गए थे। लेकिन उनमें एक भी कड़ी नहीं होने के कारण आज भी हिन्दी विक्षनरी में शब्दों की संख्या हजारों में ही है। --Sfic (वार्ता) १२:५३, १८ मई २०१६ (UTC)
अच्छा Sfic जी। मैने साँचा:हिन्दी को देख कर समझ लिया की आप " [[श्रेणी:हिन्दी]]" को भी मिलाना चाहते हैं। ठीक है - वैसा हि करूँगा। Vishvas vasuki (वार्ता) ०१:११, २४ मई २०१६ (UTC)
फिर सोच कर मैने तय किया की आप शब्दसागर के अर्थों को पृष्ठो में =={{हिन्दी}}== विभाग देखना चाहते हैं। ठीक है - वैसा भी करने का प्रयास करूँगा। Vishvas vasuki (वार्ता) ०१:२१, २४ मई २०१६ (UTC)
Vishvas vasuki जी, आपने बहुत अच्छी तरह से जोड़ा है। --Sfic (वार्ता) ०९:३५, २४ मई २०१६ (UTC)

अर्थहीन शब्द

दो बॉट के द्वारा भारत के स्थानों के बारे में कई शब्द बनाएँ गए हैं। लेकिन यह सभी अर्थहीन है। अतः मुझे लगता है कि इन शब्दों को हटाना ही ठीक रहेगा।

--Sfic (वार्ता) ११:०९, ८ अप्रैल २०१६ (UTC)

@संजीव जी, इसे डाले एक सप्ताह से अधिक हो गया है। क्या मैं इसे "कई पृष्ठ हटाएँ" वाले से हटा दूँ? --Sfic (वार्ता) ०८:४९, १८ अप्रैल २०१६ (UTC)
हाँ, आप इसको बेसक एक साथ हटा सकते हैं। क्योंकि यहाँ चर्चा के लिए एक सप्ताह से अधिक समय व्यतीत हो चुका है और ये सभी पृष्ठ विक्षनरी के लायक नहीं हैं।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०९:४५, १८ अप्रैल २०१६ (UTC)
@संजीव जी, जब में इसे हटाने के लिए "कई पृष्ठ हटाएँ" में गया तो पता चला कि यह केवल हाल ही में बने पृष्ठों को हटाने के लिए ही काम करता है। --Sfic (वार्ता) ११:००, १८ अप्रैल २०१६ (UTC)
हाँ, मैं भी भूल गया था। आप बॉट स्क्रिप्ट को मूल खाते के लिए काम में लेकर भी इनको हटा सकते हो। लेकिन अभी मैंने देखा तो ज्ञात हुआ कि ऐसा करने में भी एक और परेशानी है। ऐसे पृष्ठों की संख्या हज़ारों में है और मुझे लगता है इनको हटाने के बाद विक्षनरी पर पृष्ठों की संख्या सैकड़ों में रह जायेगी। इतना बड़ा फैसला हमारे २ लोगों के निर्णय पर लेना भविष्य के लिए गलत फैसला हो सकता है। आप इसको विस्तार से लिखो। इसके लिए आपको विक्षनरी पर कैसे पृष्ठ बनाये जाते हैं, इसका भी विवरण देना होगा और इन पृष्ठों की संख्या भी लिख दोगे तो अच्छा होगा। इसके बाद हिन्दी विकिपीडिया की चौपाल पर भी एक सन्देश छोड़ना उचित होगा। इसके बाद इन पृष्ठों को बॉट खाते से हटाना और ज्यादा लाभदायक होगा। आपने भी एक बॉट बना रखी है। यहाँ एक सप्ताह का समय देने के बाद आपके बॉट खाते को विक्षनरी पर बॉट + प्रबन्धन अधिकार दिलाये जायेंगे और उससे पृष्ठ हटाने का कार्य किया जायेगा। इतने पृष्ठों को बॉट से हटाने में भी कई दिन का समय लगेगा। हाँ यदि इस कार्य में किसी तरह की असुविधा हुई तो मैं सहयोग करने का पूर्ण प्रयास करुँगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) १७:२८, १८ अप्रैल २०१६ (UTC)
@संजीव जी, इन लेखों को हटाने से हिन्दी विक्षनरी में लेखों की संख्या में कोई अंतर नहीं होगा। क्योंकि विक्षनरी केवल कम से कम एक कड़ी वाले लेखों को ही गिनता है। इन दो बॉट खातो से एक लाख से अधिक शब्द बने हैं। फिर भी विक्षनरी में 12 हजार के करीब लेख दिखा रहा है। --Sfic (वार्ता) ०५:०१, १९ अप्रैल २०१६ (UTC)
यदि ऐसी बात है तो फिर अपनी बॉट को आप प्रबन्धक बॉट के लिए नामांकित कर सकते हो। उसके बाद आप इन पृष्ठों को हटा देना। प्रबन्धक बॉट के लिए बॉट धारक स्वयं भी प्रबन्धक होना चाहिए और आप यहाँ प्रबन्धक भी हो। हम एक वर्ष के लिए प्रबन्धक-बॉट अधिकार माँग लेंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०७:१६, १९ अप्रैल २०१६ (UTC)
@संजीव जी, मेटा पर इसे ले जाने के लिए धन्यवाद। मुझे लग रहा था कि इसमें सात दिन का समय लगेगा। अब पहले बॉट फ्लैग हेतु नामांकन करना पड़ेगा या दोनों को एक साथ ही कर दूँ? --Sfic (वार्ता) ०७:३७, २५ अप्रैल २०१६ (UTC)
हाँ, आपको बॉट खाते को प्रबन्धक-बॉट के रूप में नामांकन करना चाहिए।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०८:१८, २५ अप्रैल २०१६ (UTC)
इनपृष्ठो के बारेमे बात चौपालपर पहले भी रखी थी, इन पृष्टोंको हटाने को समर्थन।
`Mahitgar (वार्ता)

Nomination for sysop access for Sfic

मैं हिन्दी विक्षनरी पर वर्तमान में अस्थायी प्रबन्धक Sfic जी के कार्यकाल को बढ़ाकर उन्हें स्थायी प्रबन्धक बनाने के लिए आवेदन करता हूँ। हिन्दी विक्षनरी पर दो अन्य प्रबन्धक भी हैं लेकिन वो लम्बे समय से सक्रिय नहीं हैं और उनके सक्रिय होने की सम्भावना भी बहुत कम है। अतः मैं चाहता हूँ कि Sfic जी को यहाँ स्थायी प्रबन्धक बनाया जाये।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०७:२५, १९ अप्रैल २०१६ (UTC)

धन्यवाद --Sfic (वार्ता) १४:१४, २३ अप्रैल २०१६ (UTC)

समर्थन

टिप्पणी

Yes पूर्ण हुआ: MF-W ने यह अधिकार 2016-10-24 (२४ अक्टूबर २०१६) तक के लिए दिया।☆★संजीव कुमार (✉✉) ०८:१५, २५ अप्रैल २०१६ (UTC)

Request for sysop-bot flag for Sficbot

ऊपर के चर्चा अनुसार WiktBot के सभी 35,314 और VibhijainBot के सभी 70,183 शब्द (कुल 1,05,497 शब्द) अर्थहीन है। इतने लेखों को हटाने के लिए बॉट और प्रबन्धक के अधिकार की आवश्यकता है। जिससे इन्हें आसानी से हटाया जा सके। --Sfic (वार्ता) ०८:४५, २५ अप्रैल २०१६ (UTC)

  •  समर्थन मुझे लगता है आपको यह अधिकार किसी निश्चित समयावधि के लिए मिलेगा। अतः बॉट अधिकार अनन्तकाल के लिए तथा प्रबन्धक अधिकार किसी निश्चित समयावधि के लिए ले सकते हो। इसमें कई माह लग जायेंगे।☆★संजीव कुमार (✉✉) २२:४४, २७ अप्रैल २०१६ (UTC)
  •  समर्थन-YmKavishwar (वार्ता) ०८:०८, ६ मई २०१६ (UTC)

टिप्पणी

Yes पूर्ण हुआ: रुस्लिक ने बॉट अधिकार दिया।☆★संजीव कुमार (✉✉) १५:५९, ६ मई २०१६ (UTC)
Yes पूर्ण हुआ: नाहिद सुल्तान जी ने छः माह के लिए बॉट को प्रबन्धक-बॉट अधिकार दिया। 06 नवम्बर 2016 को बॉट अधिकार रहेगा लेकिन प्रबन्धन अधिकार खत्म हो जायेगा।☆★संजीव कुमार (✉✉) १२:३०, ७ मई २०१६ (UTC)

अर्थहीन शहरों के नाम

ऊपर अर्थहीन शब्द नामक अनुभाग के चर्चा में WiktBot और VibhijainBot के बनाये लेखों को हटाने हेतु चर्चा हुआ था। लेकिन श्रेणी:शहर में इनके द्वारा बनाये लेखों में नाम δηεκιαξύλη Jamtara κασηιπυρ, υτταραχαντ आदि जैसा नाम है। किसी भी शब्द में कोई अर्थ नहीं दिया हुआ है। लेकिन इस श्रेणी में कुछ ऐसे शब्द भी हैं जो एक शब्द वाले हैं, जबकि बाकी पूरे लेख एक से अधिक शब्द वाले थे।

इन सभी लेखों को पहले के चर्चा के अनुसार हटाया जाना था। पर हो सकता है कि इस श्रेणी के कुछ लेखों को रखने योग्य बनाया जा सकता है। इस कारण इसे हटाने से पूर्व आप सभी से राय जानना चाहता हूँ। --Sfic (वार्ता) १२:४५, २० जून २०१६ (UTC)

पूर्वोक्त चर्चा और इन पृष्ठों को देखते हुए इन्हें हटाने हेतु समर्थन है। पिछली चर्चा में इसके लिये आपको संजीव जी और महितगर जी की सहमति मिल ही चुकी है। अतः जिन्हें आप रखने लायक पायें उन्हें छोड़कर बाकी सभी पन्ने हटा सकते हैं। इस कार्य में मेरा भी समर्थन ! --सत्यम् मिश्र (वार्ता) ११:२५, ३० जुलाई २०१६ (UTC)

Request for bot flag for OctraBot

Hello. I would like to request bot flag for my User:OctraBot at Hindi Wiktionary. Its job is to cleanup interwiki links (and do some repetitious tasks when it needs) as demo in its contributions using the latest version of pywikibot. OctraBot already has bot flags on more than 30 Wiktionaries. I hope its work can help readers and robots connect among projects. (I am here because I really can't find bot request page.) --Octahedron80 (वार्ता) १९:५९, ३ दिसम्बर २०१६ (UTC)

@रोहित रावत: Hello? --Octahedron80 (वार्ता) ०७:०९, ६ दिसम्बर २०१६ (UTC)

शब्दों का प्रारूप

अभी तक हिन्दी विक्षनरी में कोई भी ठीक ठीक शब्दों का प्रारूप नहीं है, कई शब्द अलग अलग प्रारूप में लिखे गये हैं, मैंने अपने उपपृष्ठ में एक प्रारूप तैयार किया है, कृपया उसे देखें और बतायें कि इसमें और क्या परिवर्तन करना है या कोई अन्य सुझाव भी दे सकते हैं।-- (वार्ता) १२:२४, ९ मार्च २०१७ (UTC)

मैंने स-महोदय का शब्दों का प्रारूप देखा। यह प्रारूप ज्ञानबोधक रूप से बहुत सारे आयामों को सङ्कलित करता है। यदि इस प्रारूप को हिन्दीविकिशब्दकोष में प्रस्थापित किया जाये तो पाठकगण को सुविधा होगी और सम्पादन के लिये प्रोत्साहन मिलेगा। अतः इस प्रारूप को यथोचित् जानकर इसे कार्य में लेना ही चाहिये। अस्तु। NehalDaveND (वार्ता) ०६:५९, १९ मार्च २०१७ (UTC)

२०१७ विकिमीडिया आंदोलन रणनीति

१६ साल से विकिमीडियन मिलकर मनुष्य के इतिहास का सबसे बड़ा मुक्त ज्ञानकोश बनाने में जुटे हुए हैं। हम संपादकों के छोटे से समूह से बढ़कर अब बहुत ही बड़ा समुदाय बन गए हैं।

अगले १५ सालों में हम कहाँ होंगे ? दुनियाँ में हमारी क्या भूमिका है ? हमारे आंदोलन के साथ कौन कौन जुड़ेगा ? हमें आगे क्या काम करना है ?अगले सप्ताहों में हम आपके साथ इन प्रश्नों के उत्तर ढूँढेंगे। सभी विकी परियोजनायों और समुदायों के स्वयंसेवक हमारे आंदोलन का भविष्य निश्चित करेंगे। हम कहाँ जाना चाहते हैं और क्या प्राप्त करना चाहते हैं। हिन्दी-विकी समुदाय को इस चर्चा में भाग लेना चाहिए और आंदोलन के भविष्य को अपनी ज़रूरतों के अनुसार दिशा देने में मदद करनी चाहिए। इसके लिए अगले कुछ दिनों में यहाँ चौपाल पर और बाकि परियोजनायों की चौपाल पर कुछ चर्चाएँ की जायेंगी।

हमारी चर्चाओं का सारांश अनुवाद करने के बाद मेटा पर बाकी समुदायों की चर्चाओं के सारांशों के साथ साझा किया जाएगा। हिन्दी में हो रही इन चर्चाओं के सारांश बनाने के लिए स्वयंसेवकों की ज़रूरत है। यह ध्यान में रखा जाए कि हमारे द्वारा साझे किए गए सारांशों की मदद से ही अंतिम रणनीति बनाई जाएगी। इस लिए यह ज़रूरी है कि अधिक से अधिक लोग हिन्दी में सारांश बनाने के कार्य में मदद करें। चर्चा समन्वयक बनने के लिए और इस कार्य में मदद करने के लिए यहाँ आवेदन करें। इसके बिना हम स्वयंसेवकों की ज़रूरत है जो रणनीति के बारे में मेटा पर उपलब्ध पृष्ठों को हिन्दी में अनुवाद करने में मदद कर सके।

अधिक जानकारी अगले कुछ में आप सब के साथ साझी की जाएगी। उतनी देर तक आप सब रणनीति प्रकिर्या के बारे में अधिक जानने के लिए इस कड़ी का प्रयोग कर सकते हैं और अपने प्रश्न यहाँ नीचे पूछ सकते हैं। --SGill (WMF) (वार्ता) ०२:४६, १० मार्च २०१७ (UTC)

प्रश्न

टिप्पणी

विकिमीडिया आंदोलन रणनीति निर्धारण २०१७

आपको क्या लगता है कि हमारे आंदोलन के भविष्य में हमारी क्या प्राथमिकताएँ होनी चाहिएँ ? अगले १५ साल में एक आंदोलन के तौर पर हम क्या करना चाहते हैं ? हिन्दी विकी और अन्य भाषाओँ में विकी परियोजनाओं की वृद्धि के लिए भविष्य में क्या महत्त्वपूर्ण कदम उठाने चाहिएँ ? ऐसे प्रश्नों के बारे में विकिमीडिया आंदोलन रणनीति निर्धारण २०१७ जल्द ही शुरू हो रही है। आप इस प्रष्ठ को पढ़ लें और उसके बाद अपने विचार साझे करना शुरू कर सकते हैं। आपको कुछ मदद चाहिए तो मेरे साथ संपर्क कर सकते हैं। --SGill (WMF) (वार्ता) ०४:५३, १७ मार्च २०१७ (UTC)

कुछ पन्ने सुरक्षित करने हेतु अनुरोध

नमस्ते, मुझे लगता है यहाँ पर मौज़ूद कुछ पन्नों को सुरक्षित कर देना चाहिए जिनपर काफी उत्पातजनक सम्पादन होते हैं। जैसे, अंग्रेजी-हिन्दी वाक्यांश‎, हिन्दी–हिन्दी शब्दकोश‎ इत्यादि। इसके लिए मैं मेटा पर अनुरोध कर सकता हूँ। कृपया सहमति प्रदान करें। SM7 (वार्ता) ०८:४३, १७ अप्रैल २०१७ (UTC)

सुरक्षीत करनेसे फिल्टर लगाना बेहतर होगा। मेरी अगली व्हिजीट मे फिल्टर्स लगवा दुंगा।
धन्यवाद Mahitgar (वार्ता) १६:५८, ५ जुलाई २०१७ (UTC)

नये नामस्थान के लिए प्रस्ताव

हिंदी विक्शनरीपर हिन्दी शब्दावली पृष्ठोपर ५० के उपर हिंदी शब्दावली और दुसरे शब्द-सूची पृष्ठ उपलब्ध होते है। हिंदी विक्शनरी मुख्य नामविश्व/नामस्थान शब्दगत संज्ञाओ/लेखोतक तक सिमीत होना अपेक्षीत है। हिंदी विक्शनरी की आवश्यकताओको ध्यान मे लेते हुए नये नामस्थान की आवश्यकता प्रतीत होती है।

  • १) विक्शनरी का ढांचा विकिपीडियासे कुछ हटकर होता है यह बात तो आप जानते ही होंगे। विक्शनरी के मुख्य लेख नामस्थान मे abc की सूची नामसे जब लेख आता है तो उस लेख मे abc की सूची इस शब्दसमुह के अर्थ देना अभिप्रेत होता है। न की ऍक्च्यूअल सूची देना। तो सुची ग्लोसरी इत्यादी के लिए अलग नामस्थान की आवश्यकता होती है।
  • २)अंग्रेजी विक्शनरीपर भी और दुसरी विक्षनरीयोमे भी ऐसे अलग नामस्थानकी व्यवस्था है और भविष्यमे दुसरी विक्षनरीयोके वैसे नामस्थान लेखो से हिंदी विक्शनरीके लेखोसे आंतरविकि जोड देने मे अलग नामस्थान न होनेसे किसी हद तक दिक्कत आने की संभावना होगी।
  • ३) मुझे फिल हाल सूची या शब्दावली इसमेसे किसी एकही नामस्थान का नाम अभिप्रेत था/है। कोई जल्दी नही है अंग्रेजी विक्षनरी और इतर बडी विक्शनरीयो का अभ्यास कर हिंदी विक्शनरीपर कैसे नामस्थान हो और हिंदी विक्षनरी की अपनी क्या आवश्यकता है इस बारे मे चर्चा करने सहमती प्राप्त करने कि यह एक पहल मात्र है।


  • सूची
  • शब्दावली

या दुसरा सुयोग्य नामस्थान नाम सुझाव रखने कि बिनंती है।

यह प्रस्ताव सितंबर २०१३ मे भी रखा गया था सदस्य:Mala chaubey, सदस्य:Krantmlverma जी ने "शब्दावली" शब्द का पक्ष लिया था। लेकीन सदस्य:Siddhartha Ghai उसवक्त विक्शनरी की इस आवश्यकतासे शायद परिचीत नही थे इस लिए प्रस्ताव पारीत करने का आग्रह नही किया था। दुसरी भाषा विक्शनरी प्रकल्पसे आने वाले सदस्योंके लिए विशेष नामस्थान की अनुपलब्धतावश असमंजस कि स्थिती देखते हुए यह प्रस्ताव फिरसे प्रस्तुत किया है।

Mahitgar (वार्ता) ०८:२२, २७ जुलाई २०१७ (UTC)

टिप्पणी

यह प्रस्ताव मुझे तर्कसम्मत लग रहा है। अपना विकिकोश भी दूसरी प्रमुख विक्शनरियों की तरह ही सुसंगठित होना चाहिये। इसका स्वागत करता हूँ। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाय कि कोई सूचना/शब्दावली नष्ट न हो बल्कि उनका सही संगठन किया जाय (नाम्स्थान आदि के द्वारा)अनुनाद सिंह (वार्ता) १४:५४, २७ जुलाई २०१७ (UTC)

शब्दावली उचित प्रतीत हो रहा है। NehalDaveND (वार्ता) ०७:५९, ३१ जुलाई २०१७ (UTC)
Oops. I didn't know this discussion was going on here, so I've been busy moving these "glossary" pages into the "Project:" namespace over the last few days. Obviously, I can help move them into the new namespace once it exists, if needed. When I began this task, I thought it would be easy to quickly get "a few pages" out of the main namespace that didn't belong there; then I could look into getting a new namespace created for them. I had no idea there were hundreds of pages involved! Fortunately, I'm placing all the pages into their own category, श्रेणी:हिंदी शब्दावली, as I come across them, so they're easy to find. (Please let me know if "हिंदी शब्दावली" isn't correct!) Not all such pages are listed at विक्षनरी:हिन्दी शब्दावली. As for the name of the namespace, the English wikis tend to use "Appendix" for these kinds of things, so maybe the Hindi equivalent of that word (apparently "परिशिष्ट")? (Note that not all pages I've put in श्रेणी:हिंदी शब्दावली are glossaries: some are bare lists, like विक्षनरी:अ से अन्त होने वाले शब्द, and others are huge tables, like विक्षनरी:भारतीय भाषा कोश ०२.) - dcljr (वार्ता) ०३:२७, ७ अगस्त २०१७ (UTC)

पृष्ठों का मानक रूप (फिर से)

(Sorry for the English…) There was some discussion here back in April–July 2014 of what format this wiki would use for its entries. Unfortunately, since I don't read Hindi I can't understand all of the conversation. I can see that Wikiuser13 argued for more use of templates (and suggested at least implicitly that ==level-two secton headings== should be used instead of =level-one=). Siddhartha Ghai asked why templates should be used, but then I can't understand the final comment by Mahitgar on the subject.

For what it's worth, I agree with Wikiuser13 that using templates is a better approach, because the appearance of entries can be standardized (and changed, if desired) much more easily when templates are used. Plus, templates make it possible (whether or not it's really a good idea) to use different names for the same template for the convenience of different groups of editors (for example, साँचा:जर्मन for Hindi users and साँचा:de for users who don't read Hindi but know the ISO 639 codes for language names — one of these templates can redirect to the other, as is true about the two templates just mentioned). They also can provide category links so users don't have to remember to "manually" categorize each entry.

I also agree with Wikiuser13 (and Sfic, now called ज्हाझक्हाक्रुब्हो, in another discussion) that level-1 section headings should be avoided in (user-submitted) page content, since each page's title is rendered automatically as a level-1 heading (and that should be the only level-1 heading on the page).

So let's try (again) to agree on a standard format for entries. Here's an example of the beginning of the entry for an English word (say, dictionary — this happens to be very close to what is already at that entry):

 {{-en-}}
 {{-संज्ञा-}}
 {{शब्द}}
 # …

The first template call is named after the ISO 639 two-letter code for English (note that this code is technically not "in English": ISO codes are supposed to be "translingual" [not specific to any single language] — they just happen to use the Latin alphabet). The output of that template (साँचा:-en-) is the Hindi word for English rendered as a level-2 section heading. The use of hyphens (-) in the name is supposed to indicate a template that provides its own section heading, thus it would be wrong to use: =={{-en-}}==. The template also contains a category link to place the entry into the appropriate language subcategory.

  • Digression 1: The template साँचा:en (without hyphens) can be reserved for the language name alone, with no additional formatting. Templates with other naming schemes can be used to link to the entries for the language names, link to the category pages for languages (as opposed to placing the page inside the category), etc. — all using the ISO codes.
  • Digression 2: Another template can be created, named after the appropriate Hindi word for English (साँचा:-अंग्रेजी-?), that redirects to साँचा:-en-. This would allow Hindi editors to use, say, {{-अंग्रेजी-}} instead of {{-en-}} in the first line, if desired. This may not be a good idea, however, as changing a poorly-chosen name of a template is "harder" than changing incorrect content inside of a template. (I hope you understand what I'm saying. There has already been at least two different Hindi words for "English" used at this wiki: "अंग्रेज़ी" and "अंग्रेजी". I don't know what the difference is, but this illustrates a potential problem with using templates named after the Hindi versions of language names.)

The second template call is the part of speech; it is rendered as a level-3 section heading. (Note that साँचा:-noun- already exists as a redirect to साँचा:-संज्ञा-.) It might be a good idea, however, to use templates like साँचा:-en-संज्ञा-, so entries can be automatically categorized by language and part of speech simultaneously. This could be done like:

 {{-en-}}
 {{-en-संज्ञा-}}
 {{शब्द}}
 # …

The third template call displays the name of the current page in bold with optional notes. Then the fourth line is the beginning of a numbered list of definitions.

Obviously, other sections can be added below the definitions, and then other languages below that, if necessary. I just wanted to first get agreement on the basic language-name, part-of-speech, and "headword" part of the entries. Later we (you all) can discuss the other sections (synonyms, translations, …) that should be in entries.

So… comments? - dcljr (वार्ता) ०६:५६, ७ अगस्त २०१७ (UTC)

Well I am not in details of the discussion and final decesion, In that discussion I gave openion that 1) translations in to Indic languages be shown separately 2) Wiktionary preferably should not be just another online dictionary, I am of personal openion that wiktionaries should cover grammar entries in detail. Mahitgar (वार्ता) ०७:२२, ७ अगस्त २०१७ (UTC)

हिन्दी दिवस पे 14 सितंबर से हिन्दी विकिपीडिया पे लेख प्रतियोगिता

भारत में प्रतिवर्ष ૧૪ सितंबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है। सन 1949 में भारत की संविधान सभा में हिन्दी को भारत की राजभाषा घोषित किया गया। इस दिन की खुशी में भारत में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाया जाता है। पूरे देश में हिन्दी भाषा से जुड़े लोग, संस्थान, विश्वविद्यालय आदि के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

हिन्दी भाषा से जुड़ा हिन्दी विकिपीडिया हिन्दी भाषा का एक मात्र ऑनलाइन ज्ञानकोश है। देश और दुनिया के कई योगदांकर्ताओ के द्वारा इस ज्ञानकोश का विकास किया जाता है। हिन्दी विकिपीडिया सितंबर के अंत तक हिन्दी दिवस मनाएगा। हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी विकिपीडिया पर लेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में जुड़कर सदस्य हिन्दी भाषा के ज्ञानकोश को समृद्ध बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा विषयों के ऊपर नए नए लेख बनाएँगे और महीने के अंत तक उत्साहपूर्व विभिन्न लेखों का निर्माण किया जाएगा।

हिन्दी विकिपीडिया के योगदानकर्ता सदस्य:स और सदस्यઃआर्यावर्त के द्वारा इस प्रतियोगिता का संचालन किया जा रहा है। हिनहोने बताया कि हिन्दी विकिपीडिया पे स्थानिक तौर पे प्रथम बार ही इस प्रकार कि प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है और आगे हिन्दी दिवस पे प्रति वर्ष इस प्रकार कि प्रतियोगिता आयोजित करने का विचार है जो इस प्रतियोगिता कि सफलता के ऊपर निर्भर है। प्रतियोगिता में सभी सदस्य बिना किसी लालच के कुछ लेने के लिए नहीं किन्तु कुछ देने के लिए एसे कार्यों में जुड़कर अपना योगदान कर रहे हैं। फिर भी सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिये जाएंगे और प्रोत्साहक इनाम देने के लिए भी हम विचार कर रहे हैं। हिन्दी विकिपीडिया एक ऐसा ऑनलाइन कार्यस्थल है जहाँ कई देशों से कई योगदानकर्ता जुडते हैं और हिन्दी भाषा के ज्ञानकोश को समृद्ध बनाने के लिए अपना योगदान दे रहे हैं। हिन्दी विकिपीडिया में अभी ૧ लाख से भी ज्यादा विषयों के ऊपर लेख बने हैं, भूगोल, गणित, विज्ञान, भौतिकी, व्यक्ति, रसायण आदि सभी प्रमुख विषय और दुनियाभर के शहर, देश, राजी, व्यक्तिओ, इतिहास आदि कि जानकारी उपलब्ध है। विकिपीडिया पे प्रतिदिन लेखों की संख्या में वृद्धि होती रहती है। कोई भी व्यक्ति, किसी भी जगह से, किसी भी विषय पे सर्च करके जानकारी प्रपट कर सकता है। विकिपीडिया का सदस्य बनकर जानकारी दाल भी सकता है।

कुछ लोगों का ऐसा मानना है कि विकिपीडिया में कई लोग कुछ भी लिखते है इसलिए इसकी विश्वसनीयता नहीं है। सदस्योने बताया कि ऐसा नहीं है। ये बात सही है कि विकिपीडिया में कोई भी लिख सकता है और कुछ भी लिखते हैं। लेकिन विकिपीडिया पर पुनरीक्षक और प्रबन्धको की पूरी टिम होती है जिसके द्वारा प्रत्येक सम्पादन कि जांच होती है और अयोग्य संपादनों को पूर्ववत किया जाता है अतઃ इस प्रकार के सम्पादन अल्पकालीन ही होते हैं। विश्वसनीयता के लिए विकिपीडिया के लेखों में प्रत्येक दावे के साठे संदर्भ दिया जाता है। बिना संदर्भ की सामाग्री को हटाया जाता है।

लेख प्रतियोगिता में भी विकि शैली के अनुसार गुणवत्तायुक्त लेखों का निर्माण किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कोई भी सदस्य जुड़ सकता है और किसी भी विषय पे कितने भी लेख बनाकर हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए योगदान कर सकता है।

इस प्रतियोगिता में जुडने के लिए यहाँ क्लिक करें। इस संदेश को ज्यादा से जायदा व्यक्तियों तक पाहुचाये।--आर्यावर्त (वार्ता) ११:४७, १३ सितम्बर २०१७ (UTC)

विदेश मंत्रालय (भारत) द्वारा प्रकाशित पुस्तक में हिन्दी विकिपीडिया को स्थान

प्रिय मित्रो, भारत की माननीय विदेश मंत्री श्रीमती सुषमा जी स्वराज की अध्यक्षता में, १०वें विश्व हिंदी सम्मेलन की अनुशंसाओं की अनुपालना हेतु एक समिति का गठन किया गया था उक्त समिति को दसवें विश्व हिंदी सम्मेलन के अंतर्गत १२ विषयों की पर प्राप्त अनुशंसाओं के अनुपालन हेतु दायित्व दिया गया था। विज्ञान के क्षेत्र में हिंदी विषय की अनुशंसाओं के अनुपालन हेतु डॉक्टर हर्षवर्धन, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री भारत सरकार तथा डॉक्टर मोहनलाल छीपा पूर्व कुलपति अटल बिहारी वाजपेई हिंदी विश्वविद्यालय भोपाल को यह दायित्व प्रदान किया गया था।जिसमें यह अपेक्षा की गई थी कि यदि किसी विभाग/ संस्था/ विश्वविद्यालय/ व्यक्ति या व्यक्तिगत स्तर पर इस संबंध में कोई अनुपालना की गई हो तो उसकी जानकारी दें जिससे कि विज्ञान के क्षेत्र में हिंदी विषयक प्रतिवेदन में शामिल कर १८ से २० अगस्त २०१८ मॉरीशस में होने वाले ग्यारहवें विश्व हिंदी सम्मेलन में उसकी जानकारी दी जा सके।

इस हेतु २३ मई २०१८ को समिति के सदस्य डॉ मोहनलाल छीपा जी का ई-मेल मुझे प्राप्त हुआ जिसके उत्तर में मैंने हिन्दी विकिपीडिया एवं विकिमीडिया फाउंडेशन के अन्य प्रकल्पों / परियोजनाओं /प्रतियोगिताओं की जानकारी तथा अनुपालना के विषय सविस्तार ई-मेल के माध्यम से ६ जून २०१८ को समिति को जानकारी प्रदान की। मुझे यह बताते हुए हर्ष हो रहा है की ११वे विश्व हिन्दी हिंदी सम्मेलन, मॉरीशस में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा प्रकशित पुस्तक ‘भोपाल से मॉरीशस’ में हिन्दी विकिपीडिया के कार्यो की न केवल सराहना प्रकाशित हुई (पपृष्ठ क्रमांक 176,197,199,205,213 आदि ) बल्कि अन्य हिन्दी परियोजनाओं/कार्यक्रमों का कई बार इस पुस्तक में प्रमुखता से उल्लेख हुआ इस प्रकार विकिपीडिया के कार्यो की न केवल भारत बल्कि सम्पूर्ण विश्व में जानकारी और मान बढ़ा है, इस हेतु विकिमीडिया फाउंडेशन, सम्पूर्ण हिंदी विकिपीडिया एवं अन्य हिन्दी प्रकल्पों के सदस्यों को हार्दिक बधाई। -- Suyash.dwivedi (वार्ता) १४:५९, ६ सितम्बर २०१८ (UTC)

हिन्दी दिवस के उपलक्ष्य में लेख प्रतियोगिता

नमस्ते सर्वेभ्यः
१४ सितंबर को हिन्दी दिवस है और इसे भारत समेत कई देशों में मनाया जाता है। हिन्दी भारत की आधिकारिक राजभाषा भी है। साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल आदि एशियाई देश एवं मोरिसश जैसे अफ्रीकी देशों में भी हिन्दी बोली जाती है।

हिन्दी भाषा को बढ़ावा मिले और हिन्दी भाषा के एकमेव ऑनलाइन ज्ञानकोष विकिपीडिया के लेखों में गुणवत्ता युक्त लेखों की वृद्धि हो इस हेतु से हिन्दी विकिपीडिया १४ सितंबर से एक माह तक लेख प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

हिन्दी की अन्य भगिनी भाषाएँ जैसे बंगाली, गुजराती, मराठी, पंजाबी, मैथिली, भोजपुरी आदि भाषाओं को जानने वाले सदस्य हिन्दी जानते हैं। उर्दू भी हिन्दी की भगिनी भाषा है और उर्दूभाषी सदस्य भी हिन्दी का अच्छा ज्ञान रखते हैं। देखा गया है कि अन्यभाषी सदस्य हिन्दी से अधिक अंग्रेजी विकि में योगदान देते हैं अथवा हिन्दी के दूसरे प्रकल्पों में अधिक सक्रिय हैं। हमारा प्रयास है कि हिन्दी दिवस के इस अवसर पर हम हिन्दी जानने वालें सदस्यों को हिन्दी विकिपीडिया के साथ जुड़ने का अवसर प्रदान करें।

इस प्रतियोगिता का आरंभ १४ सितंबर से होगा और १ महीने तक लेख बनाये जाएंगे। आप किसी भी विषय पर लेख बना सकते हैं। प्रतियोगिता पूर्ण होने के बाद परिणाम घोषित होगा और विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

अधिक जानकारी हेतु हिन्दी दिवस लेख प्रतियोगिता पृष्ठ
प्रतिभागी बनने के लिए आज ही अपना नामांकन करें

आपके समुदाय से उचित सहयोग की अपेक्षा के साथ।--आर्यावर्त (वार्ता) ०४:१४, ८ सितम्बर २०१८ (UTC)

Nomination for sysop access for J ansari

हाल ही में कुछ पन्नों को हटाने हेतु नामांकित करने के बाद मुझे ज्ञात हुआ कि वर्तमान में इस प्रोजेक्ट पर कोई एक्टिव प्रबंधक नहीं है। कई किस्म के सामान्य रखरखाव कार्य और विक्षनरी के लिए आधारभूत संरचना को और बेहतर बनाने हेतु मैं यह नामांकन कर रहा। J. Ansari Talk १४:४३, २९ जनवरी २०१९ (UTC)

समर्थन

  • प्रस्तावक के तौर पर। J. Ansari Talk १४:४३, २९ जनवरी २०१९ (UTC)

टिप्पणी

मेटा पर अनुरोध पूर्ण हुआ। तीन महीने के लिए (2019-05-06 तक) J. Ansari Talk १६:१२, ८ फ़रवरी २०१९ (UTC)

विकिमीडिया आंदोलन रणनीति 2018-20

प्रिय सदस्यों,

मेरा नाम रूपिका शर्मा है और मैं विकिमीडिआ फाउंडेशन द्वारा नियुक्त हिंदी भाषा की रणनीति समन्वयक हूँ। अगले कुछ महीने मैं हिंदी भाषा समुदाय के साथ रणनीति प्रक्रिया के बारे में चर्चाएँ करुँगी जो 2030 तक विकिमीडिया परियोजनाओं में होने वाले बदलाव को परिभाषित करेंगी।

2017 में आंदोलन रणनीति प्रक्रिया का पहला चक्र शुरू हुआ था जिसमे हिंदी समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया था जिससे हम रणनीतिक दिशा की ओर बढ़ सके और अभी 2018 से 2020 तक दूसरा चक्र चल रहा है। इसमें हम विकिमीडिया की भविष्य की भूमिका को ध्यान में रखते हुए और अपनी संरचनाओं को अद्यतन करने के लिए एक सहयोगी रणनीति विकसित करने के लिए एक व्यापक चर्चा शुरू करेंगे जिससे हम 2030 तक अपनी रणनीतिक दिशा में सफलतापूर्वक आगे बढ़ सकें।

विकिमीडिया परियोजनाएं अपने उपयोगकर्ताओं की जरूरतों को बेहतर ढंग से कैसे पूरा करें? हिंदी समुदाय के सदस्यों को विचार-विमर्श में भाग लेकर इस रणनीतिक दिशा को प्रभावित करने का न्योता दिया जा रहा है।

इन चर्चाओं से प्रतिक्रिया संरचनात्मक परिवर्तनों के लिए संस्तुति का आधार बनेगी जिसके साथ हम अपने रणनीतिक दिशा में सफलतापूर्वक और दृढ़ता से आगे बढ़ सकेंगे।

वे कौन सी बातें हैं जिनकी समुदाय को सबसे ज्यादा महत्वता है? हम आपके लिए आंदोलन की रणनीति प्रक्रिया को समझना कैसे आसान बना सकते हैं? भाषा और तकनीकी प्रवीणता बाधाओं को ध्यान में रखते हुए। आप इन चर्चाओं के लिए किन प्लेटफार्मों और मध्यस्थों को पसंद करेंगे?

नौ कार्यवाहक समूहों - भूमिकाएं और ज़िम्मेदारियां, आय के स्रोत, संसाधन आबंटन, विविधता, सहभागिताएं, क्षमता निर्माण, सामुदायिक स्वास्थ्य, उत्पाद व प्रौद्योगिकी और वकालत ने दस्तावेज तैयार किए हैं जिनमें हमारे आंदोलन की संरचनाओं से संबंधित विषयों पर मुख्य प्रश्न हैं। मई के अंत तक, हिंदी समुदाय के प्रत्येक सदस्य के पास इन सवालों के जवाब देने और स्कोपिंग दस्तावेजों पर अपनी राय साझा करने का मौका है।

आपके जवाब मुद्दों, चुनौतियों और अवसरों की रूपरेखा तैयार करेंगे जिसे कार्यदल आगे बढ़ाएगा। वे हमारे आंदोलन की गहरी समझ हासिल करने, रोमांचक संभावनाओं की पहचान करने और बदलाव के लिए संस्तुति विकसित करने में मदद करेंगे। इन पहलुओं को विकिमेनिया 2019 में वितरित किया जाएगा। सभी हिंदी भाषा उपयोगकर्ताओं से अनुरोध किया जाता है:

  • आंदोलन के बारे में मुख्य पृष्ठ पढ़ना शुरू करें।
  • पहचानें कि आप किस विषय (स्कोपिंग दस्तावेज़) में सबसे अधिक रुचि रखते हैं।
  • प्रत्येक विषय (या सबसे बड़ी रुचि के विषय) के मुद्दों को पढ़ें और उन पर प्रतिबिंबित करें। उदाहरण के लिए, ये "क्षमता निर्माण" विषय में मुद्दे हैं।
  • रणनीति प्रक्रिया की परिचर्चा के लिए ऑन-विकी, सोशल मीडिया और ऑफ़लाइन वार्तालापों में मित्रवत स्थान नीति का पालन करना याद रखें। ध्यान केंद्रित चर्चाओं के लिए एक सुखद वातावरण सुनिश्चित करने के लिए इन अपेक्षाओं की आवश्यकता होती है जहां योगदानकर्ता सम्मानपूर्वक संलग्न होते हैं।

आपसे अनुरोध है कि आंदोलन रणनीति के पृष्ठों और स्कोपिंग दस्तावेजों को देखें; इनका अनुवाद पेशेवर अनुवादकों द्वारा किया गया है और यदि किसी तरह के बदलाव की आवश्यकता हो तो आप उसके मुताबिक बदलाव कर सकते हैं। इसके इलावा आंदोलन रणनीति से संबंधित कोई भी प्रश्न या संदेह हो, तो अवश्य पूछें।

हम कैसे अधिक न्यायसंगत और सांस्कृतिक रूप से विविध बनेंगे? इस प्रश्न का उत्तर देने के लिए, हम अपनी चर्चाओं को निर्देशित करेंगे। स्कोपिंग दस्तावेज़ों बारे में आपकी क्या प्रतिपुष्टि है? क्या आपको रणनीति प्रक्रिया के बारे में कोई संदेह हैं? आप मेरे वार्ता पृष्ठ या ईमेल पर किसी भी प्रश्न या संदेह के साथ मेरे पास पहुंच सकते हैं। मैं आप सभी को एक अच्छी चर्चा की कामना करती हूँ और आपके ध्यान के लिए अग्रिम धन्यवाद देती हूँ। आंदोलन की रणनीति प्रक्रिया के बारे में अधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ जाएँ। RSharma (WMF) (वार्ता) ०८:२७, ३ अप्रैल २०१९ (UTC)

विकि शिक्षा ग्रीन हाउस टीम प्रस्ताव का समर्थन करें

नमस्ते विकि मित्रो, अजीत तथा अन्य ४ सदस्यों ने विकि शिक्षा ग्रीन हाउस के पायलट परियोजना के लिए आवेदन प्रपत्र भर दिया है। आपसे इसका समर्थन करने एवं इसे और बेहतर बनाने के लिए सुझाव देने की अपेक्षा है। यह अपने तरह का पहला प्रयास है। यदि सफल रहा तो विकि को समृद्धि प्रदान करने के लिए एक और राह खुल जाएगी। नैहाटी के छात्रों ने अनौपचारिक रूप से शिक्षा कार्यक्रम तो किया ही है। उसका परिणाम भी विकि स्रोत की स्वीकृति के रूप में सामने है ही। यदि उन छात्रों को इस परियोजना के रूप में कुछ आधारभूत उपकरण, प्रशिक्षण तथा उत्साहवर्धन मिल सके तो वे जरूर कमाल करेंगें। परियोजना की बुनियादी समस्या थी तीन सदस्यों का एक ही स्थल पर होना जो कि दिल्ली के अलावा शायद ही कहीं संभव है। दिल्ली अभी ऐसे आयोजन के लिए तैयार नहीं है। ऐसे में नैहाटी को समर्थन देकर मैं अपनी ही खामी पर पर्दा डाल रहा हूँ। हम ऐसे और स्थानों की तथा ऐसे और दलों की निशानदेही करने को तत्पर हैं जो ऐसे कार्यक्रमों का प्रस्ताव अपने शहर के संस्थानों के लिए लेकर आए। किंतु हमारे भविष्य के प्रयासों के लिए इस प्रयास का सफल होना आवश्यक है। वैसे असफल रहने पर भी हम अपने स्तर पर थोड़े छोटे रूप में इस परियोजना को जरूर चलाएंगें। लेकिन ग्रीन हाउस जैसी बिल्कुल नई पहल की शुरुआत हिंदी से हो जाए तो मजा आ जाए। हम मिलकर चाहेंगें तो जरूर सफल होंगें।

आप यहाँ भी हिंदी में सुझाव दे सकते हैं या चर्चा कर सकते हैं। अनिरुद्ध! (वार्ता) 00:57, 13 मई 2019 (UTC)

विकिमीडिया आंदोलन रणनीति 2018-20/अनुशंसाएँ

नमस्कार! विकिमीडिया आंदोलन रणनीति 2018-20 के लिए मसौदा सिफ़ारिशें (draft recommendations) प्रकाशित हो चुकीं हैं। सिफ़ारिशों को नौ विकिमीडिया कार्यकारी समूहों द्वारा विकसित किया गया है और हमारे आंदोलन के भविष्य के निर्माण में मदद करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपकरण हैं। यह उन तरीकों पर पहली नज़र डालते हैं, जिनसे हम अपने आंदोलन की संरचनाओं को अपनी सामरिक दिशा में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं।

  • सिफ़ारिशें प्रारंभिक चरण ड्राफ्ट हैं, और इसको ध्यान में रखते हुए हम हर प्रकार की प्रतिक्रिया का स्वागत कर हैं।

सिफ़ारिशें अनुसंधानमूलक हैं और अभी विकास के विभिन्न चरणों में हैं तथा अलग-अलग मूल्यों का प्रतिनिधित्व करती हैं जो हमारे आंदोलन का हिस्सा हैं।
चर्चा और पारदर्शिता के उद्देश्य से सिफ़ारिशों का दस्तावेज़ सामुदायिक इनपुट के लिए खुला है, लेकिन इसे अंतिम दस्तावेज़ के बजाय प्रक्रिया के तहत अपूर्ण समझा जाना चाहिए।
सभी सिफ़ारिशें महत्वपूर्ण हैं, और यह कार्य समूहों द्वारा कई महीनों की कड़ी मेहनत का दर्शाती हैं। विकिमीडिया के विषयगत क्षेत्रों की विविधता की पूरी तस्वीर प्राप्त करने के लिए नौ विषयों की समीक्षा और विचार के लिए हम समुदाय को न्यौता देते हैं।
समय के साथ सिफ़ारिशें में काफी बदलाव होने की संभावना है। इन्हें समृद्ध करने के लिए आगे के शोध, चर्चा और सामुदायिक इनपुट की आवश्यकता है।

  • इस चरण के लिए हम 15 सितंबर तक इस चरण के लिए इनपुट मांग रहे हैं।

अप्रैल 2019 से समुदाय की बातचीत विभिन्न बिंदुओं के साथ एक सतत और खुली सामुदायिक प्रक्रिया में रही है। हमारा वर्तमान चरण सितंबर के अंत में ट्यूनिस में हो रही हार्मोनाइजेशन स्प्रिंट (harmonization sprint) में कार्यकारी समूह के सदस्यों के मिलने से पहले मसौदा सिफ़ारिशों पर वर्तमान प्रतिक्रिया को सुलझाने पर केंद्रित है।
ड्राफ्ट सिफ़ारिशें पर सामुदायिक प्रतिक्रिया के लिए विकिमेनिया एक बड़ा अवसर था। प्रत्येक विषयगत क्षेत्र में न्यूनतम 25 से 80 तक लोग ने कार्यकारी समूह के सदस्यों के साथ बैठकर रणनीति बैठक (strategy space) में साथ मिलकर चर्चा की। कार्यकारी समूह के सदस्य अब उन विचारों और सिफ़ारिशें को शामिल करने के लिए काम कर रहे हैं जो उनके साथ साझा किए गए थे।
हार्मोनाइजेशन स्प्रिंट के बाद, कार्यकारी समूह अपने विचारों को एक साथ परिष्कृत करना जारी रखेंगे।

  • अभी हम सिफ़ारिशें के विकास के "इनपुट" चरण में हैं। सिफ़ारिशें जो नवंबर 2019 तक तैयार और पूरी तरह से विकसित हो जाएंगी, उन्हें उनकी समीक्षा, प्रतिक्रिया और समर्थन के लिए ट्रस्ट के बोर्ड को भेज दिया जाएगा।

ट्रस्टी बोर्ड की ओर से उनकी भूमिका पर अच्छी तरह से वाक़िफ़ होने के लिए कृपया पूरा विवरण पढ़ें और समीक्षा करें।

बोर्ड सिफ़ारिशें की समीक्षा और समर्थन वहाँ करेगा जहाँ उचित होगा, उदाहरण के लिए, जहाँ कहीं विकिमीडिया फ़ाउंडेशन से मजबूत भूमिका और वित्तपोषण की आवश्यकता हो सकती है।
अन्य सिफ़ारिशें के समर्थन के लिए अलग-अलग समूहों की आवश्यकता होगी जिससे वे संबंधित हैं।
सभी सिफ़ारिशें नवंबर तक अंतिम रूप देने, प्रकाशित करने और साझा करने के लिए तैयार नहीं होंगी। कुछ मामलों में, आगे के शोध, चर्चा और सामुदायिक इनपुट की दुबारा और आवश्यकता होगी। अन्य मामलों में, कुछ सिफ़ारिशें का परित्याग किया जाएगा और बाकियों को बढ़ावा दिया जाएगा।
सिफ़ारिशें विकसित करने के क्रम में एकत्रित किए गए डाटा, प्रतिक्रिया और जानकारी का उपयोग कार्यान्वयन प्रक्रिया को सूचित करने के लिए किया जाएगा।

  • विकिमनिया में विषयगत क्षेत्रों और कार्यकारी समूहों के बीच हुई चर्चा से यह स्पष्ट था कि यह सिफ़ारिशें ज्यादातर समर्थित सिद्धांतों के एक समूह, कार्यों या नियमों के एक से अधिक विशिष्ट समुच्चय का प्रतिनिधित्व करने की संभावना रखती हैं।

इनमें से अधिकांश को हमने पहले चरण में "क्यूँ" को प्राथमिकता दी: मुक्त ज्ञान आंदोलन के लिए समर्थन प्रणाली बनने लिए हमने ज्ञान इक्विटी और सेवा के रूप में ज्ञान की चर्चा की थी। हमारा वर्तमान चरण "क्या" का जवाब दे रहा है। "कैसे", "कब", और "कौन" के प्रश्न हमारे अगले चरण के लिए हैं, इसका कार्यान्वयन, जो 2020 में शुरू होगा - इसके सार्वजनिक परामर्श और संवाद का अपना अलग संस्करण होगा।

  • सामुदायिक इनपुट कार्यकारी समूहों द्वारा सार्थक विचार प्राप्त कर रहा है।

सभी जानकारी जो मेटाविकि, विकिमीडिया-1 मेलिंग लिस्ट पर साझा की जा रही है और समुदायक रणनीति समन्वयक टीम को भेजी जाती है, जिन्हें सारांश रिपोर्ट में मेटा पर दस्तावेज बना कर प्रकाशित किया गया और मासिक समीक्षा के लिए कार्यकारी समूहों को भेजा गया।
इस प्रतिक्रिया का यह दौर समाप्त हो रहा है और कोर टीम सभी सामग्रियों को दो समूहों में विभाजित कर रही है- संरचनात्मक प्रतिक्रिया और प्रोग्रामेटिक प्रतिक्रिया।
हार्मोनाइजेशन स्प्रिंट से पहले संरचनात्मक प्रतिक्रिया को सामूहिक रूप से संक्षेपित किया जा रहा है और एक सामुदायिक वार्तालाप संकलन रिपोर्ट में भेजा जा रहा है। इसे मेटा पर सार्वजनिक किया जाएगा।
प्रोग्रामेटिक फीडबैक को विषय के आधार पर वर्गीकृत किया जाएगा। और एक अलग रिपोर्ट में फिर से उठाया जाएगा और अगले साल कार्यान्वयन चरण में उपयोग किया जाएगा। मेटा पर भी इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

मसौदा सिफ़ारिशें (draft recommendations) को पढ़ने के लिए इस लिंक जाएँ। आप अपनी प्रतिक्रिया यहाँ, मेटा विकी में वार्ता पृष्ठ या फिर ईमेल (rsharma@wikimedia.org) पर कर सकते हैं। धन्यवाद। RSharma (WMF) (वार्ता) १०:५२, २ सितम्बर २०१९ (UTC)


हार्मोनाइजेशन स्प्रिंट परिणाम और आंदोलन रणनीति 2018-20 के अगले चरण

नमस्कार! समुदाय के लिए आंदोलन रणनीति 2018-20 के अगले चरणों के लिए जानकारी हैं। ट्यूनिस में हुए हार्मोनाइजेशन स्प्रिंट में प्रत्येक कार्यकारी समूह के प्रतिनिधि पहुँचे और नौ अलग-अलग मसौदा सिफ़ारिशों को एकीकृत करने का काम किया गया। कार्यक्रम में विकिमीडिया फाउंडेशन, जर्मन चैप्टर (WMDE), फाउंडेशन बोर्ड और रणनिति कोर टीम मौजूद थी। अधिक जानकारी के लिए मेटा रिपोर्ट, टवीटर हैशटैग #hs2030 और कॉमन्स पर तस्वीरों को देखें।  

बैठक में, कार्यकारी समूहों ने मसौदा सिफ़ारिशों पर काम किया जिसे सामुदायिक प्रतिक्रिया द्वारा साझा करके बनाया गया था। साथ ही में सभी कार्यकारी समूहों की सिफ़ारिशों और सामग्री में अतिच्छादन को निर्धारित किया गया। मसौदा सिफ़ारिशों के दूसरे पुनरावृत्ति को समुदाय की जानकारी के लिए मेटा पर प्रकाशित किया गया है।

स्प्रिंट में, सिफ़ारिशों को आधार बनाकर, एक एकीकृत दस्तावेज़ पर काम किया गया। वहाँ से निश्चित किया गया कि विकिमीडिया 2030 दृष्टि देने के लिए किस प्रकार की संरचनाओं की आवश्यकता होगी। प्रारंभ में, सिफ़ारिशों का एक मसौदा दस्तावेज़ बनाया गया पर बाद में यह स्पष्ट हो गया की मूलभूत सिफ़ारिशें तय करने से पहले हमें मूलभूत सिद्धांत जो 2030 मार्ग को रेखांकित करते हैं, उन्हें एक औपचारिक रूप देने की आवश्यकता है।

कोर टीम चर्चा सामग्री और परिणामों का प्रसंस्करण कर रही है। वर्तमान मसौदा सिफ़ारिशों का एक एकीकृत सेट बनाने के लिए विश्लेषण जारी रहेगा। इस कार्य की समय रेखा बदल सकती है और हम सामुदायिक इनपुट के एक और दौर के लिए विकल्प कर रहें हैं।

अगले कदम

कोर टीम ने पिछले कुछ सप्ताहों में एक योजना का विकास करके उसे अंतिम रूप दिया है जिससे नौ कार्यकारी समूहों द्वारा किए काम को आगे बढ़ाकर सिफ़ारिशों का एक संग्रह बनाया जाएगा। इस पर प्रभावी ढंग से पर्याप्त समय सुनिश्चित करने और संश्लेषित सिफ़ारिशों के साथ-साथ सामुदायिक इनपुट को सुविधाजनक बनाने के लिए, आंदोलन रणनीति 2018-२० की समयरेखा को अनुकूलित किया गया है।

कार्यकारी समूहों के लिए आगे क्या है

नौ कार्यकारी समूह वर्तमान में सिफ़ारिशों की दूसरी पुनरावृत्ति पर शेष परिष्करण स्पर्श डाल रहे हैं। यह संस्करण समुदाय के दृष्टिकोण को दर्शाता है जो ऑनलाइन और व्यक्तिगत रूप से विकीमानिया के दौरान और बाद में हुए कई रणनीति सैलून और दो क्षेत्रीय सम्मेलनों में साझा किए गए थे। प्रासंगिक अनुसंधान के अंतिम अंशों को एकीकृत किया जाएगा और कुछ कार्यकारी समूह सिफ़ारिशों में छोटे शोधन कर सकते हैं। इसके साथ ही में सिफ़ारिशों को सूचीबद्ध करने की प्रक्रिया चल रही है जो उनके परिप्रेक्ष्य में, हमारे आंदोलन में परिवर्तन के लिए सबसे अधिक मूलभूत है। कार्यकारी समूह के सदस्य 1 नवंबर तक सौंपे कार्य को संपूर्ण कर देंगे। हम सभी कार्यकारी समूह के सदस्यों के अथक प्रयासों और समर्थन के प्रति अविश्वसनीय रूप से आभारी हैं। इसके दौरान, कोर टीम और अनुबंधित रणनीति संपर्क, ऑनलाइन और ऑफलाइन समुदायों के साथ, सिफ़ारिशों के मौजूदा ड्राफ्ट में अब तक साझा किए गए समुदायिक सिफ़ारिशों के निरीक्षण को साझा करेंगे।

सिफ़ारिशों का संश्लेषण

अगले कुछ महीनों में 89 सिफ़ारिशों को एक संग्रह में संश्लेषित किया जाएगा और संक्षिप्त, स्पष्ट दस्तावेज़ बनाने के लिए, सामग्री में निर्धारित किया जाएगा कि कौन सी सिफ़ारिशों को कहाँ मिलाया जा सकता है। कार्यान्वयन प्रक्रिया पर विचार के लिए कुछ सिफ़ारिशों को आगे भेजा जा सकता है और कुछ को दूसरी सिफ़ारिशों के साथ मिलाया जा सकता है। इस काम को करने के लिए, एक नया वर्किंग ग्रुप बनाया जाएगा, जिसमें मौजूदा वर्किंग ग्रुप मेंबर्स शामिल होंगे, जो इस काम को जारी रखने में दिलचस्पी रखते हैं। इस नए समूह में निम्न शामिल होंगे:

  • लेखक जो सिफ़ारिशों को संश्लेषित करेंगे और एक सुसंगत सेट विकसित करेंगे।
  • कनेक्टर्स, जो लेखकों को मौजूदा सामग्री, शोध और आने वाले समय में और पुराने सामुदायिक वार्तालापों से निवेश एकीकृत करने में मदद करेंगे।
  • समीक्षक जो विशिष्ट दृष्टिकोण, विशेषज्ञता, संदर्भों को लाएंगे और प्रक्रिया के लिए सलाह देंगे।

वर्तमान में इस नए समूह के लिए साइन अप प्रक्रिया चल रही है, और सामग्री निर्माण का समर्थन करने के सर्वोत्तम तरीकों का आकलन किया जा रहा है। हम जल्द ही यहां अद्यतनीकरण प्रदान करेंगे। यदि आपके कोई प्रश्न हों, तो मुझे rsharma@wikimedia.org पर पूछ सकते हैं। धन्यवाद। RSharma (WMF) (वार्ता) १२:०५, २९ अक्टूबर २०१९ (UTC)

हिंदी विकि सम्मेलन २०२० प्रतिभागिता वृत्ति प्रपत्र की कड़ियाँ

हिंदी विकि सम्मेलन 2020 में भागीदारी करने तथा प्रतिभागिता वृत्ति चाहने वाले सदस्यों से आयोजन समिति 7 नवंबर से 24 नवंबर के बीच ‘’’आवेदन प्रपत्र’’’ भरने का अनुरोध करती है। सम्मेलन तथा आवेदन प्रपत्र से संबंधित अधिक जानकारी उपर दी गई संबंधित कड़ियों पर उपलब्ध है। सम्मेलन पृष्ठ के वार्ता पृष्ठ पर किसी भी तरह का सुझाव या टिप्पणी दी जा सकती है। इसके लिए आवेदन प्रपत्र में भी स्थान है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २३:३३, ६ नवम्बर २०१९ (UTC)

2030 आंदोलन रणनीति अनुशंसाएं

हिंदी समुदाय को नमस्कार! मेटा-विकी पर 2030 आंदोलन रणनीति की अनुशंसाएं प्रकाशित हो चुकी हैं। पिछले दो वर्षों में, हमारे आंदोलन ने हमारे साझा भविष्य को बदलने के लिए इन सिफारिशों का उत्पादन करने के लिए अथक प्रयास किया है। आप में से कई ने रणनीति वार्तालापों में भाग लिया, रणनीति सैलून की मेजबानी की, क्षेत्रीय कार्यक्रमों में भाग लिया, और विकिमानिया में हमारे साथ जुड़े। ये योगदान अमूल्य थे, और आने वाले वर्षों के लिए हमारे आंदोलन को मजबूत बनाने में मदद करेंगे। 10 सिफारिशों का तैयार सेट हमारे कई मूल मूल्यों पर ज़ोर देता है, जैसे कि इक्विटी, नवाचार, सुरक्षा और समन्वय, अगले दशक में हमारे आंदोलन को मार्गदर्शन देगा। ये सिफारिशें पिछले संस्करण को स्पष्ट और परिष्कृत करती हैं, जो इस साल जनवरी में प्रकाशित हुई थी। यह एक उच्च रणनीतिक स्तर पर हैं ताकि विचार विभिन्न वैश्विक और स्थानीय पतिस्थिति के अनुकूल होने के लिए पर्याप्त लचीले हों और हमें भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में हमे सहायता दें। सिफारिशों के साथ, हमने 10 अंतर्निहित सिद्धांतों, सारांश और बेहतर संदर्भ के लिए प्रमुख शब्दों की एक शब्दावली को रेखांकित किया है। हम आपको अपने समय में और अपनी गति से या तो ऑनलाइन या पीडीएफ में सिफारिशों को पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। यदि आप टिप्पणी करना चाहते हैं, तो अनुशंसाएं के वार्ता पृष्ठों पर किया जा सकता है। हालांकि, कृपया ध्यान दें कि ये सिफारिशों के अंतिम संस्करण हैं। आगे कोई संपादन नहीं किया जाएगा। सिफारिशों का यह अंतिम संस्करण इस बात की आकांक्षा का प्रतीक है कि विकिमीडिया आंदोलन को उस दिशा को आगे बढ़ाने के लिए कैसे बदलते रहना चाहिए और बदलती दुनिया में विकिमीडिया दृष्टि से मिलना चाहिए। अगले चरणों के संदर्भ में, हमारा ध्यान अब कार्यान्वयन की ओर जाता है। विकिमीडिया समिट के रद्द होने के प्रकाश में, विकिमीडिया फाउंडेशन आने वाले महीनों में ऑनलाइन प्रयासों के माध्यम से आगे बढ़ने के लिए कदमों का निर्धारण कर रहा है। हम अगले कुछ दिनों में लाइव ऑफिस घंटे की मेजबानी भी करेंगे, जहां आप रणनीति बनाने और सवाल पूछने के लिए हमसे जुड़ सकते हैं! एक बार फिर से हमारे आंदोलन को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए हिंदी धन्यवाद। RSharma (WMF)

UTC → IST (Asia/Kolkata, UTC+5:30)

नमस्ते, अभी हिंदी विक्षनरी पर डिफॉल्ट टाइमझोन UTC लागू है। हिंदी विक्षनरी पर लगभग सभी या फिर ज्यादातर लोग भारत से है, इसलिए मेरा प्रस्ताव है कि टाइमझोन को UTC से बदल कर IST (Asia/Kolkata, UTC+5:30) कर दिया जाए। धन्यवाद। -- CptViraj (वार्ता) ०५:१३, ९ जून २०२० (UTC)

चर्चा