विकिस्रोत:चौपाल

विकिस्रोत से
विकिस्रोत चौपाल पर आपका स्वागत है !

विकिस्रोत एक मुक्त ऑनलाइन पुस्तकालय है; यह स्वैच्छिक योगदानकर्ताओं का एक समुदाय भी है। यहाँ मुद्राधिकार मुक्त पुस्तकों का शुद्धतम पाठ स्रोत सहित उपलब्ध कराया जाता है जो विभिन्न प्रारूपों में उपयोग करने तथा वितरित करने के लिए मुक्त होते हैं। इस कार्य में आप भी सहभागी बन सकते हैं।
इस पृष्ठ का उपयोग कैसे करें ?
  • यहाँ विकिस्रोत से संबंधित उन विषयों पर लिखा जा सकता है जिन्हें सभी सदस्यों के ध्यान में लाने की आवश्यकता हो। जैसे, आम सूचनायें और सुझाव; चर्चायें एवं प्रस्ताव जिनके लिए अन्यत्र कोई पृष्ठ निर्धारित नहीं; तथा अन्य चर्चाओं की सूचनायें जिनमें सभी इच्छुक सदस्यों की भागीदारी अपेक्षित हो।
  • किसी एक पृष्ठ विशेष (लेख, साँचा, श्रेणी इत्यादि) में सुधार/बदलाव हेतु उसके वार्ता पन्ने पर और किसी सदस्य विशेष से उसके संपादनों अथवा व्यवहार के बारे में चर्चा करने के लिए उसके सदस्यवार्ता पन्ने पर चर्चा करें।
  • ऊपर बताये पन्नों पर किसीसहमति तक न पहुँचने की दशा में यहाँ सूचना देकर अन्य सदस्यों को चर्चा में भाग लेने हेतु आमंत्रित करें; यदि यह भी विफल रहता है तब यहाँ लिखें या प्रबंधकों को सूचित करें। प्रबंधकीय कार्यों हेतु विकिस्रोत के प्रबंधकों को सूचित करने केलिए प्रबंधक सूचनापृष्ठ का प्रयोग करें।

नई चर्चा / नया अनुभाग आरंभ करें

लेख संख्या:५,७५५

इस लेख या अनुभाग का अंतिम संपादन अनिरुद्ध कुमार (योगदानलॉग) द्वारा किया गया था।

मुखपृष्ठ

मुखपृष्ठ के विभिन्न अनुभाग अब साँचों के रूप में व्यवस्थित कर दिए गए हैं इसलिए मुखपृष्ठ को अद्यतित करने के लिए अब सीधा मुखपृष्ठ संपादित करने के बजाय इन साँचों को संपादित करने की जरूरत पड़ेगी। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ०१:४९, १४ मार्च २०२० (UTC)[उत्तर दें]

मुखपृष्ठ के विभिन्न अनुभागों में परिवर्तन किया गया है। नए अपलोड किए जाने वाली किताबों के लिए नया अनुभाग बना दिया गया है। नई पुस्तक खाने में अब वे किताबें हैं जिनकी वर्तनी सुधारने की जरूरत है। साथ ही इन खानों को इनसे संबंधित श्रेणीयों से भी जोड़ दिया गया है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १७:४७, १ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]

संपर्क सूत्र निर्वाचन २०२० सूचना

संपर्क सूत्र के कार्यकाल को सुव्यवस्थित वार्षिक (१ अप्रैल से ३१ मार्च) रूप देने के लिए वर्तमान संपर्क सूत्र सर्वसम्मति से एक वर्ष की अवधि से पूर्व ३१ मार्च २०२० को ही अपने वर्तमान कार्यकाल की समाप्ति की सहमति प्रदान करते हैं। इसके साथ ही हम नए संपर्क सूत्र के चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कर रहे हैं। १५ दिनों की इस प्रक्रिया में अगले ७ दिन तक कोई भी न्यूनतम योग्यता रखने वाला सदस्य संपर्क सूत्र के लिए स्वयं को संपर्क सूत्र पृष्ठ पर नामांकित कर सकता है या मत व्यक्त कर सकता है। संपर्क सूत्र निर्वाचन प्रक्रिया में भागीदारी के लिए सदस्यों का स्वागत है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १८:१६, १४ मार्च २०२० (UTC)[उत्तर दें]
संपर्क सूत्र के लिए किसी सदस्य द्वारा प्रस्ताव प्राप्त न होने की स्थिति में वर्तमान संपर्क सूत्र संजीव जी तथा मैं इस भूमिका को अगले ६ महीने तक जारी रखने पर सहमति प्रदान करते हैं। किसी सदस्य के संपर्क सूत्र बनने के लिए प्रस्तुत होने पर हम पुनः संपर्क सूत्र निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ करने को प्रस्तुत हैं। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) 06:37, 1 अप्रैल 2020 (UTC)

प्रशासक निर्वाचन

विकिस्रोत:प्रशासक/निर्वाचन पृष्ठ पर प्रशासक के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरु की गई है। सभी सक्रिय सदस्यों से इस पर मत देने का अनुरोध है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १७:५४, १ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
प्रशासक निर्वाचन का वर्तमान प्रस्ताव असफल रहा है। हमें मिलकर अपने समुदाय एवं परियोजना को कुछ और व्यवस्थित करने की जरूरत है। ऐसा ही एक कार्य है चौपाल पर पारस्परिक संवाद का विकास। इसमें सभी के सहयोग की जरूरत है। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १८:२९, १९ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]

Indic language Wikisource Skill Share

Sorry for writing this message in English - feel free to help us translating it

Indic Wikisource Proofreadthon

Sorry for writing this message in English - feel free to help us translating it

चौपाल शीर्ष परिवर्तन

चौपाल के शीर्ष में सुधार किया गया है। शीर्ष पर प्रबंधक सूचना पृष्ठ का बटन बनाया गया है जिसपर प्रबंधकीय कार्यों से संबंधित विषय पर प्रबंधकों को ध्यान दिलाया जा सकता है। आपके किसी भी तरह के राय या सुझाव का स्वागत है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १८:२४, १९ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]

कुछ साचों और अनुभागों को ठीक करने की आवश्यकता है। फिलहाल पहले से बेहतर है। --अजीत कुमार तिवारी (वार्ता) ०३:००, २० अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
आप ठीक कह रहे हैं। मगर इन साँचों को अभी बनाने में ज्यादा समय लग रहा है। आयात सुविधा सक्षम होने के बाद यह बहुत जल्दी हो सकेगा। इसलिए फिलहाल इसे विकिपीडिया से आयात सक्षम होने के बाद ही करने का इरादा है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २०:११, २० अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]

आयात सुविधा सक्षम करने के लिए अनुरोध

हिंदी विकि स्रोत पर हिंदी विकिपीडिया एवं कुछ अन्य महत्वपूर्ण स्रोतों से साँचा एवं मीडिया फाइलों को स्थापित करने के लिए आयात सुविधा की जरूरत है। सदस्यों से अनुरोध है कि इस सुविधा के लिए फैबरिकेटर पर अनुरोध करने की सहमति प्रदान करें। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ००:१३, २० अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
हमें निम्नलिखित प्रकल्पों से आयात की सुविधा की आवश्यकता है-
  • हिंदी विकिपीडिया (hi.wikipedia)
  • हिन्दी विकिपुस्तक (hi.wikibooks)
  • फ्रांसीसी विकिस्रोत (fr.wikisource)
  • विकिडाटा (wikidata)
सदस्यों से अनुरोध है कि २६ अ्परैल २०२० तक इस प्रस्ताव पर अपनी राय जरूर दें।

समर्थन

  1.  समर्थन- प्रस्तावक के रूप में। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) ००:२१, २० अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  2.  समर्थन इन साँचों को आयात करने से सुविधा होगी। --अजीत कुमार तिवारी (वार्ता) ०२:५७, २० अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  3.  समर्थन- हिन्दी विकिस्रोत को विकसित करने के लिए उठाया गया महत्त्वपूर्ण कदम।--नीलम (वार्ता) १७:०७, २० अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  4.  समर्थन- हिन्दी विकिस्रोत के विकास के लिए अच्छी अवधारणा----रोहित साव27चित्र:Animalibrí.gif २१:३०, २० अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  5.  समर्थन- हिन्दी विकिस्रोत पर साँचों को आयात करने से समुदाय के सदस्यों को संपादन करने में सहायता मिलेगी। --सौरभ तिवारी 05 (वार्ता) १८:२१, २३ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  6.  समर्थन- साँचों के आयात से हिन्दी विकिस्रोत को सुव्यवस्थित करने में सहायक होगी।-- कन्हाई प्रसाद चौरसिया (वार्ता) ०२:४२, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  7.  समर्थन- साँचों के आयात करने से हिन्दी विकिस्रोत के सदस्यों के लिए यह एक उन्न्त क़दम होगी।--मनिषा यादव (वार्ता) ०३:२६, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  8.  समर्थन-इस परियोजना को समृद्ध बनाने के लिए यह बेहतर कदम है।-- अम्बिका साव (वार्ता) ०८:४५, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  9.  समर्थन - इन साँचों के आयात को ठीक करने के लिए यह एक अच्छा कदम उठाया गया है। --ममता साव (वार्ता) १४:४२, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  10.  समर्थन - साँचा आयातित होने से हिन्दी विकिस्रोत को और भी बेहतर तरीके से सुव्यवस्थित किया जा सकेगा। अतः इस प्रस्ताव का अनुमोदन किया जाय। --निधिलता तिवारी (वार्ता) १५:५३, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  11.  समर्थन - साँचो के आयात करने से संपादन पध्दति में उन्नति होगी ।-- अमिताभ साव (वार्ता) ०७:५३, २६ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]

विरोध

टिप्पणी

विकिस्रोत:अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

हिंदी विकिस्रोत के पाठकों एवं संपादकों की आरंभिक सहायता के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न पृष्ठ बनाया गया है। सदस्यों से अनुरोध है कि यदि कोई और प्रश्न इसमें जोड़े जाने की जरूरत उन्हें महसूस हो तो जरूर बताएं। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २०:३८, २० अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
इस पृष्ठ को नवागंतुकों के लिए बनाया गया है इसलिए इसे मुखपृष्ठ तथा चौपाल के शुरुआती कड़ियों में जोड़ दिया गया है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २०:३९, २२ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]

निर्वाचित पाठ नीति

विकिस्रोत पर पुस्तक निर्वाचित करने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए विकिस्रोत निर्वाचित पाठ का नीतिपृष्ठ बनाया गया है। यहाँ मैं इसे समुदायिक स्वीकृति के लिए रख रहा हूं। सदस्यों से अनुरोध है कि अगले ७ दिनों में इसके संबंध में अपनी राय जरूर दें। जिससे की मई के लिए हम इस नीति के अनुरूप निर्वाचित पुस्तक चुन सकें। नीचे समर्थन अनुभाग में समर्थन तथा टिप्पणी अनुभाग में सदस्यों के किसी भी तरह के राय का स्वागत है। अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २२:१६, २१ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]

समर्थन

  1.  समर्थन- प्रस्तावक के रूप में। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २२:१९, २१ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  2.  समर्थन- हिन्दी विकिस्रोत पर व्यवस्थित रूप से कार्य करने के लिए यह एक उचित उपाय है। सर्वसम्मति प्राप्त पुस्तक को निर्वाचित करने से उसकी गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।--नीलम (वार्ता) ०९:००, २२ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  3.  समर्थन पाठ की निर्वाचन प्रक्रिया में चर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका हुआ करती है। इसमें पाठ संशोधन संबंधी कई समस्याओं को भी सुलझाया जा सकता है। समुदाय की सक्रियता को ध्यान में रखते हुए यह उपयुक्त समय है कि कुछ नीतियों को नियत कर लिया जाय। --अजीत कुमार तिवारी (वार्ता) १३:४५, २२ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  4.  समर्थन बहुत ही लाभदायक नीति जो हिन्दी विकिस्रोत के विकास में अवश्य सहायक होगी।---रोहित🏷️ १९:०३, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  5.  समर्थन- हिन्दी विकिस्रोत पर पुस्तक निर्वाचित करने की प्रक्रिया से पुस्तक की कमियों को दूर करने के साथ-साथ उससे सीख लेकर हम आगे उन गलतियों से बच सकेंगे। इस तरह निर्वाचित पुस्तकों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा। --सौरभ तिवारी 05 (वार्ता) १७:४२, २३ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  6.  समर्थन- सर्वसम्मति प्राप्त पुस्तक को निर्वाचित करने से उसकी गुणवत्ता में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।-- कन्हाई प्रसाद चौरसिया (वार्ता) ०२:४०, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  7.  समर्थन- हिन्दी विकिस्रोत के लिए यह कदम लाभकारी अवश्य सिद्ध होगी।-- मनिषा यादव (वार्ता) ०३:५८, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  8.  समर्थन- हिन्दी विकिस्रोत पर पुस्तक की कमियों को दूर की जाती हैं , इसे हमारी भी गलतियां ठीक होती हैं और हम कुछ सिखते हैं। --ममता साव (वार्ता) १४:२५, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  9.  समर्थन- इस परियोजना को प्रतिष्ठित बनाने के लिए उचित कार्य है।-- अम्बिका साव (वार्ता) ०९:०४, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]
  10.  समर्थन- विकिस्रोत निर्वाचित पाठ का नीतिपृष्ठ बनाये जाने का कार्य अत्यंत सराहनीय है, इससे निर्वाचित पुस्तकों की उत्कृष्ठता में समुचित सुधार हो सकेगा। --निधिलता तिवारी (वार्ता) १५:३३, २५ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]

विरोध

टिप्पणी

मुखपृष्ठ सुधार

पूर्ण पुस्तक अनुभाग में सभी पुस्तकें अभी श्रेणी:विषयसूची वैधकृत से जुड़ी हुई हैं। इसके बजाय उसे श्रेणी:पूर्ण पुस्तकें से जोड़ा जाना बेहतर विकल्प है।--नीलम (वार्ता) ०७:०८, २३ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]

पूर्ण पुस्तकें श्रेणी जोड़ दी गई हैं। --अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) १५:३१, २३ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]

गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव

हिंदी विकिमीडियन्स यूजर ग्रूप हिंदी विकि सम्मेलन २०२० के निर्वाचित सामग्री संबंधी लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए ‘’’गुणवत्ता संवर्द्धन संपादनोत्सव’’’ का आयोजन कर रहा है। यह प्रतियोगिता विकिपीडिया, विकिस्रोत तथा विकिपुस्तक प्रकल्पों पर समानांतर रूप से १ मई से ३१ मई २०२० के बीच संचालित की जा रही है। सदस्य एक या अधिक परियोजनाओं पर सुझायी सामग्री का निर्माण कर हिंदी विकि आंदोलन की गुणवत्ता बढ़ाने के साथ ही पुरस्कार भी प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानने तथा इसमें शामिल होने के लिए इन प्रतियोगिता पृष्ठों को देखें-

--अनिरुद्ध कुमार (वार्ता) २३:२९, २९ अप्रैल २०२० (UTC)[उत्तर दें]